Dhanteras Aarti 2023 & Kuber Ji Aarti (धन्वन्तरी आरती, कुबेर आरती)

Dhanteras Aarti 2023Dhanteras Aarti Dhanvantari Ji Aarti Kuber Ji Aartiकुबेर जी की आरतीधन्वन्तरी जी की आरती । Happy Dhanteras 2023 It is believed that performing Aarti of Dhanvantari Dev destroys poverty. And all the work starts getting done. Let us tell you that this year the festival of Dhanteras is falling on 10 November 2023. According to astrology, after special worship on this day, Aarti of Kubera Dev, Maa Lakshmi and Lord Shri Dhanvantari, the god of health, is performed. Prayer The person should perform the following aarti. Here we wish you a very happy Shri Dhanvantari Ji’s Aarti and Kuber Ji’s Aarti. With the help of these Aarti, you can give happiness to your Gods and Goddesses, so that they can make you full of wealth.

Dhanteras Aarti for Kuber & Dhanvantari 2023

शास्त्रों में बताया गया है कि जो जातक इस दिन प्रत्येक देवी-देवता की तरह धनवंतरि की पूजा, आरती व स्तुति गान आवश्यक करनी चाहियें । परंतु बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें इनकी आरती या स्तुति का पता ही नहीं है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। कि धन्वंतरि देव की आरती करने से दरिद्रता का नाश होता है। सभी काम बनने लगते हैं। बता दें इस साल धनतेरस का पर्व 10 November 2023 को है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन धन-धान्य प्राप्ति की कामना से श्री कुबेर देव की आरती, मां लक्ष्मी एवं आरोग्य के देवता भगवान श्री धन्वंतरि की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद निम्न आरती करनी चाहिए।

Dhanvantari Ji Ki Aarti ।। अथ श्री धन्वन्तरी स्तुति ।।

ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥

तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥

धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐजय धन्वन्तरि जी देवा॥

॥इति आरती श्री धन्वन्तरि सम्पूर्णम॥

Kuber Ji Aarti ।। कुबेर देवता की आरती ।।

ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे।
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करें॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े,
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले।
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले॥
॥ ऊँ जै यक्ष कुबेर हरे…॥

यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे।

॥ इति श्री कुबेर आरती ॥

Happy Diwali Shayari 2023

Happy Diwali Shayari SMS in Hindi 2023

Dhanteras Shubh Muhurat 2023