शीतला अष्टमी 2023 या बसोड़ा सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Basoda, Sheetala Ashtami, Basoda Sheetala Ashtami, Kab Hai शीतला सप्तमी अष्टमी कब है, कब है शीतला अष्टमी, sitlastmi kb ki h 2023, Sitlastmi, Basoda festival, Basoda date, Basoda festival in hindi, Sitlastmi 2023, शीतला अष्टमी 2023, शीतला अष्टमी कब मनाई जाती है, शीतला अष्टमी क्यों मनाई जाती है, शीतला अष्टमी किस माह में मनाई जाती है, Basoda festival 2023,

शीतला अष्टमी 2023 या बसोड़ा सही तिथि और शुभ मुहूर्त :- हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता शीतला की पूजा की जाती है। इसे ( शीतला अष्टमी और बसौड़ा) भी कहा जाता है। बसौड़ा शीतला माता को समर्पित लोकप्रिय त्योहार है। ये पर्व होली के आठवें दिन मनाया जाता है। माता शीतला को मीठे चावलों का भोग लगाया जाता है। खासतौर पर इस दिन मां शीतला को बासी पकवानों का भोग लगाया जाता है। खुद भी बासी और ठंडा भोजन करतें है। मान्यता है। कि शीतला अष्टमी के दिन पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। और घर में सुख शांति बनी रहती है।

Sheetala Ashtami

शीतला अष्टमी तिथि :- पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 14 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है। इसका समापन 15 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस तरह 15 मार्च को शीतला अष्टमी होगी। और शीतला माता का पर्व मनाया जाएगा ।

शीतला अष्टमी मुहूर्त :- शीतला अष्टमी 15 मार्च 2023 को है । शीतला माता की पूजा का मुहूर्त 15 मार्च 2023 की सुबह 06 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

शीतला अष्टमी पूजा विधि :- शीतला अष्टमी के दिन सुबह स्नान के साफ वस्त्र धारण करें।, पूजा के दौरान हाथ में फूल, अक्षत, जल और दक्षिणा लेकर व्रत का संकल्प लें।, माता को रोली, फूल, वस्त्र, धूप, दीप, दक्षिणा और बासा भोग अर्पित करें।, शीतला माता को दही, रबड़ी, चावल आदि चीजों का भी भोग लगाया जाता है।, पूजा के समय शीतला स्त्रोत का पाठ करें और पूजा के बाद आरती जरूर करें।, पूजा करने के बाद माता का भोग खाकर व्रत खोलें।